फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   District drenched by rain; relief from heat, but waterlogging turns into a nuisance.

Hardoi News: बारिश से तरबतर जिला, गर्मी से मिली राहत लेकिन जलभराव बना आफत

Thu, 09 Jul 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
District drenched by rain; relief from heat, but waterlogging turns into a nuisance.
हरदोई। मानसून की झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दे दी है। बारिश से पूरा जिला सरोबोर हो गया है, वहीं दूसरी ओर शहर और कस्बों में जलभराव ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं। कई प्रमुख सड़कें, बाजार और निचले इलाके पानी में डूब गए, इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलनिकासी व्यवस्था की पोल भी पहली ही बारिश में खुल गई। इससे लोग बेहाल नजर आए।
विज्ञापन


भीषण उमस भरी गर्मी का दंश झेल रहे लोगों के लिए मानसून काफी राहत लेकर आया है। तीन दिन पहले से शुरू हुई बारिश दिन में कई बार हो रही है। इसमें जहां बुधवार तक 56.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, वहीं बृहस्पतिवार शाम तक 11.2 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है, हालांकि जलभराव की समस्या से लोगों को दोचार होना पड़ा है। बारिश के चलते बाजारों में भीड़ कम रही, जबकि कई स्थानों पर दुकानों के सामने पानी भरने से कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

स्कूल और कार्यालय जाने वाले लोगों को जलभराव वाले रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह आर्द्रता 92 प्रतिशत और शाम को 95 प्रतिशत रही। पूरे दिन आसमान बादलों से ढका रहा और पूर्वी दिशा से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के पानी में खतरनाक हुए सड़क के गड्ढे
पिहानी। पिहानी- सल्लिया रोड पर बब्बे मियां फाटक के निकट पानी भरने से सड़क पर बने गड्ढे और भी खतरनाक हो गए हैं। तीन दिन से हो रही बारिश के बाद रोड पर पानी भरने व गड्ढे में पानी जमा रहने से लोगों को तमाम दुश्वारियां हुई। इस प्रमुख रोड से निकालन वाले वाहन सवारों को पानी जमा होने से गड्ढे की गहराई का सही अंदाजा नहीं हो पा रहा जिसके सबब हादसे भी हो रहे हैं। मोहल्ले के अब्दुल मुगीस, जुबेर कुरैशी, इरफान, राजीव, विक्की, फरीद व अजीत ने गड्ढे की मरम्मत कराए जाने की मांगी की है।


हरियावां बाजार में सड़क पर जलभराव
हरियावां। बृहस्पतिवा दोपहर को हुई तेज बारिश से चौगुर्जी बाबा चौराहा के पास मुख्य बाजार की सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण दुकानदारों में काफी नाराजगी दिखाई दी। आरोप की कस्बे का मुख्य मार्ग होने के बाद भी जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि मुख्य बाजार में जलभराव होने से राहगीरों और दुकानदार में काफी दिक्कत हो रही है। दुकानदार अमित ने बताया कि बारिश से जलभराव हो जाता है। जिसके कारण ग्राहक कम आते है। कस्बा निवासी मोनू ने बताया कि बरसात के बाद कई दिनों तक कीचड़ भरा रहता है। जिससे दुकानदारी पर असर पड़ता है। बीडीओ ने बताया कि जल्द ही सफाई कर्मी को भेज कर नाली साफ करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed