फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Distressed by stomach pain, the newly married woman hanged herself

Hardoi Suicide: पेट दर्द से परेशान नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम

Wed, 05 Jul 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Distressed by stomach pain, the newly married woman hanged herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के मदारा गांव में नव विवाहिता का शव मंगलवार को कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने पेट दर्द से परेशान होकर खुदकुशी किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


मदारा निवासी धर्मेंद्र कुमार दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है। उसकी शादी बीती 22 मई को टड़ियावां थाना क्षेत्र के इटहा निवासी शिव चरन की पुत्री निशा (18) के साथ हुई थी। इन दिनों धर्मेंद्र दिल्ली में ही है। निशा के ससुर बद्दी सोमवार को खेत गया था, घर पर सास रामदेवी और निशा मौजूद थीं।
विज्ञापन


दिन में लगभग दस बजे राम देवी घर में झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान निशा नजर नहीं आई, तो उसने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर कमरे का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद उसने जाली से झांक कर देखा तो निशा छत के कुंडे से दुपट्टे के फंदे से लटक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसने ग्रामीणों और अपने पति को सूचना दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकलवाया। घटना का पता चलने पर निशा के पिता शिवचरन भी अपने परिवार के साथ पहुंचे। सीओ बिलग्राम सतेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार ज्योति वर्मा भी मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed