फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Distance more than 40 meters becomes problem for electricity consumers

Hardoi News: 40 मीटर से अधिक दूरी बनी बिजली उपभोक्ताओं के लिए समस्या

Tue, 26 Sep 2023 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Distance more than 40 meters becomes problem for electricity consumers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। शहर के नवविकसित क्षेत्र में मकान बनाने के बाद बिजली कनेक्शन लेना उपभोक्ताओं के लिए समस्या बनती जा रही है। विद्युत पोल से मकान की अधिक दूरी होने से विभाग कनेक्शन नहीं जारी कर रहा है। वहीं इस्टीमेट उनके बजट से बाहर हो रहा है जिससे उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं विभागीय अधिकारी भी इस समस्या का समाधान नहीं खोज पा रहे हैं।
बिजली विभाग की ओर से झटपट योजना के तहत दिन में उपभोक्ता को कनेक्शन देने का प्रावधान है। विभागीय नियमानुसार बिजली पोल से 40 मीटर तक की दूरी तक उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन दिए जा सके हैं। इससे ज्यादा दूरी होने पर उपभोक्ताओं को इसके अनुसार विद्युत पोल लगवाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

इससे एक पोल लगाने का खर्च कम से कम 19 से 21 हजार रुपये आता है। ऐसे में उपभोक्ताओं के कनेक्शन नहीं हो पा रहे हैं जिससे उपभोक्ता विभाग के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। मगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
यह फंस रहा पेच
बिजली विभाग की ओर से पूर्व में लोगों को कई मीटर तक केबिल के अनुसार बिजली कनेक्शन दिए जा चुके हैं। उपभोक्ता इसी का आधार बनाकर कर कनेक्शन मांग रहे हैं, मगर जिले में विगत दिनों नवविकसित कालोनी में कनेक्शन लाइन को लेकर जांच चल रही है। जिसमें कई अधिकारी जांच के घेरे में हैं। शिकायत कर्ता की ओर से उच्च न्यायालय में प्रबंधक निदेशक सहित 17 लोगों के खिलाफ रिट दायर कर रखी है।


इंसेट
अवर अभियंता हो चुके हैं निलंबित
40 मीटर से अधिक दूरी के कनेक्शन देने के मामले में कई अवर अभियंताओं के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। ऐसे में अवर अभियंता नए कनेक्शन जारी करने से बच रहे हैं।
इंसेट

उपभोक्ताओं पर पड़ रहा अतिरिक्त बोझ
नव विकसित कालोनी में कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इससे वह कनेक्शन लेने में असमर्थ है। इससे शहर में रहने के बावजूद अंधरे में रह रहे हैं।


वर्जन
विभागीय नियमानुसार बिजली पोल से 40 मीटर की दूरी तक की केबल से कनेक्शन दिया जा सकता है। शहर के आसपास विद्युतीकरण के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा गया है और कार्ययोजना बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। विद्युतीकरण होने के उपरांत ही कनेक्शन जारी किए जा सकते हैं।
रविंद्र कुमार ढोलका, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed