फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dissolved grievances by hugging each other, honored the advocates

Hardoi News: गले मिल मिटाए गिले-शिकवे, अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

Sun, 08 Mar 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dissolved grievances by hugging each other, honored the advocates
हरदोई। क्षत्रिय महासभा हरदोई की तरफ से रविवार को क्षत्रिय भवन में होली मिलन और सम्मान समारोह हुआ। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अधिवक्ता और नवगठित युवा मोर्चा कार्यकरिणी को सम्मानित किया गया। आपास में गले मिले गिले-शिकवे मिटाए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन व ब्लाॅक प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सेनानी, महासभा के जिलाध्यक्ष राजपाल ने कहा कि होली सद्भावना और आपसी प्रेम, सौहार्द का त्योहार है। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महामंत्री पंकज कुमार सोमवंशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सिंह कुशवाहा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम सिंह, संयुक्त मंत्री मुकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, वरिष्ठ सदस्य अनुज प्रताप सिंह, कनिष्ठ सदस्य अजीत सिंह को प्रशस्ति पत्र व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। युवा मोर्चा की नव गठित कार्यकरिणी में नगर अध्यक्ष श्रेयांस सिंह ने रजनीश सिंह को उपाध्यक्ष, नीरज सिंह को महामंत्री मनोनित किया। वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकी सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष सिंह, भाजपा नेता राजा बक्श सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष टीपी सिंह ने संबोधित किया। संचालन शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। राजपाल और टीपी सिंह एक मंच पर भी दिखाई दिए।
विज्ञापन

---
गले मिलकर दी शुभकामनाएं और लिए नए संकल्प
हरदोई। कुशवाहा मौर्य समाज के होली मिलन समारोह में समाज के लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और नए संकल्प लिए। सपा प्रदेश सचिव डॉ. अरुण कुमार मौर्या ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। कहा कि प्रेमा, सद्भाव बनाए रखना है। कार्यक्रम में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू, धर्मवीर यादव, चंद्रशेखर पाल, अशोक वर्मा, अदित्य वर्मा, प्रदीप राजवंशी, हरिनाम सिंह यादव, बबलू कश्यप, रामज्ञान गुप्ता, शारदा यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अवकाश में कर्मचारियों ने मनाई होली, लगाया रंग-गुलाल
हरदोई। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ हरदोई शाखा की तरफ से रविवार को गांधी भवन में होली महोत्सव मनाया गया। संघ पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने अवकाश के दिन जमकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, पंकज कुमार, उमेश तिवारी, सचिन मिश्रा, आनंद अग्निहोत्री, रवि मिश्रा, भूप नारायण, आनंद प्रताप सिंह, राजेश पाल, श्रीराम, गौरव, अजीत, आफताब सिद्दीकी आदि कलक्ट्रेट और तहसीलों के पदाधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
----
भगवान विश्वकर्मा को रंग-गुलाल लगाया, फिर मिले गले
हरदोई। विश्वकर्मा समाज की तरफ से रविवार को ज्योतिनगर में भगवान विश्वकर्मा मंदिर पर भगवान विश्वकर्मा को रंग-गुलाल लगाया गया। इसके बाद समाज के लोगों ने गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अनिल कुमार शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, श्रीराम शर्मा, वीरेंद्र पाल विश्वकर्मा, रामकुमार शर्मा, नंद किशोर शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अश्वनी शर्मा, सत्यम शर्मा, बागेश्वर शर्मा आदि विश्वकर्मा मौजूद रहे।

---
बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मनमोहा
शाहाबाद। अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा की तरफ से शनिवार देर शाम नगर के आवास विकास स्थित मैरिज लान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि होली प्रेम सौहार्द बनाए रखने का त्योहार है। समाज सेवी डॉ. मुरारीलाल गुप्ता, रामदास गुप्ता, महेंद्र राना आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रामेश्वर दयाल गुप्ता, अतुल गुप्ता, डॉ. श्रीप्रकाश गुप्ता, पल्लवी ओमर, रेनू अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, रंजना गुप्ता, सुनील गुप्ता, श्याम कुमार गुप्ता आदि वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed