फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dissatisfied feedback will also be added to the category of departments.

Hardoi News: विभागों की श्रेणी में असंतुष्ट फीडबैक को भी जाएगा जोड़ा

Thu, 30 Jan 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfied feedback will also be added to the category of departments.
- शासन ने रैंकिंग के लिए दी नई व्यवस्था, एक फरवरी से होगी प्रभावी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आईजीआरएस (समंवित शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण की रैंक में अब असंतुष्ट फीडबैक को भी शामिल किया जाएगा। शासन ने रैंकिंग के लिए नई व्यवस्था दी है और यह एक फरवरी से प्रभावी हो जाएगी।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में अधिकारियों को आईजीआरएस संबंधी नवीन दिशा-निर्देशों जानकारी दी। कहा कि अभी तक असंतुष्ट फीडबैक को रैंकिंग में शामिल नहीं किया जाता था और निस्तारित शिकायतों पर रैंक तय होती है। एक फरवरी से नए दिशा-निर्देश प्रभावी हो जाएंगे। उन्होंने नवीन दिशा-निर्देशों की अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी। कहा कि सभी जांचकर्ता अधिकारी मौके पर जांच के लिए अवश्य जाएंगे। निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से बात करेंगे और निस्तारण में गुणवत्ता व समय का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को ही लक्ष्य बनाकर निस्तारण आख्या दी जाएं। सभी अधिकारी व कर्मचारी शासनादेश का भली प्रकार से अध्ययन कर लें। पोर्टल पर आख्या अपलोड करने से पहले निस्तारण आख्या को अच्छी तरह से पढ़ा जाए, ताकि असंतुष्ट फीडबैक से बचा का सके। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, एएसपी एमपी सिंह, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, डीडीओ कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed