फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Disabled young man sitting outside his house crushed by pickup, dies

Hardoi News: मकान के बाहर बैठे निशक्त युवक को पिकअप ने रौंदा, मौत

Fri, 24 May 2024 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Disabled young man sitting outside his house crushed by pickup, dies
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के इटौली गांव में मकान के बाहर बैठे निशक्त युवक को पिकअप ने कुचल दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद चालक पिकअप मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के इटौली गांव निवासी प्रेमचंद्र (30) खेती करते थे। दो वर्ष पहले हुई एक दुर्घटना में वह दिव्यांग हो गए थे। बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे वह अपने मकान के बाहर बैठे थे। इसी दौरान उधर से निकली तेज रफ्तार पिकअप (दूध लेने वाली गाड़ी) ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा और विवाहित था। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed