{"_id":"9041ba78269fb7662ec54082e4832067","slug":"disabled-couple-sitting-on-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग दंपति धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग दंपति धरने पर बैठे
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम मोहकमपुर तजरा विराहिमपुर में पट्टे की भूमि को
विज्ञापन
अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर एक विकलांग दंपति मंगलवार को
कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान जिलाधिकारी को एक ज्ञापन
देकर पीड़िताें ने कहा कि यदि उन्हें न्याय न मिला तो वह यहीं भूख हड़ताल
भी करेंगे।
कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे रामनरेश ने बताया कि उसकी गाटा संख्या 484 ग्राम विराहिमपुर परगना बंगर में पट्टा लगभग 12 साल पहले हुआ था। बताया कि उनका नाम आज भी खतौनी में चला आ रहा है। जिस पर ग्राम प्रधान की शह पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है।
बताया कि लेखपाल और कानूनगो से शिकायत भी की गई, पर उनकी तरफ से इस तरफ आज तक कोई कार्रवाई ही नहीं हुई है। उसने बताया कि वह विकलांग एवं गरीब व्यक्ति है। उसकी पत्नी भी विकलांग है। इस कारण उसकी कोई भी नहीं सुन रहा है। उसने कहा कि अब वह न्याय की खातिर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हुआ है।
उसने बताया कि यदि इस बार भी जिलाधिकारी द्वारा उसकी व्यथा को न सुना गया तो वह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने को बाध्य होगा। इस दौरान उसने शिकायती पत्र भी जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंप न्याय की गुहार लगाई है। इस दौरान धरने पर उसके साथ उसकी पत्नी भी मौजूद रही।