फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Digital x-ray machine found gift

डिजिटल एक्सरे मशीन की मिली सौगात

Fri, 03 Jul 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 03 Jul 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Digital x-ray machine found gift

अमर उजाला व डाबर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार

विज्ञापन
को प्रेक्षागृह में आयोजित आशा की एक किरण कार्यशाला में पहुंचे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने जिले को एक नहीं दो-दो सौगातें दी। जिला अस्पताल को डिजिटल एक्सरे मशीन तो प्रेक्षागृह को वातानुकूलित करने की सौगात दे दी।

इस मौके पर नितिन ने कहा कि अपने-अपने दायित्व निभाएं, वादा है कि प्रदेश में कोई भी योजना आए लाभ सबसे पहले इस जिले को ही मिलेगा। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने आशा-बहुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर कार्य करने वाली स्वास्थ्य कर्मी आशा बहुएं अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करें और जिले को हष्टपुष्ट बनाएं, बाकी उनकी परेशानियों से वह स्वयं निपटेंगे, क्योंकि उनका दायित्व बहुत ज्यादा है।

राज्यमंत्री ने अमर उजाला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सहित कई पहलुओं पर कार्यशालाएं, गोष्ठी, ब्लड कैंप, महाचौपाल में उन्होंने यहां से लेकर कानपुर तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वाकई एक पत्र के जनहित कार्यों में इस कदर आगे आने पर वह पूरे समूह को बधाई देते हैं।

डाक्टर्स डे पर 29 स्वास्थ्य शिविर कर 46 सौ से अधिक मरीजों का परीक्षण अपने आप में एक इतिहास है। डीएम रमेश मिश्र ने कहा कि कोई भी धर्म इस बात को गुनाह मानता है कि आने वाली नस्लकमजोर पैदा हो। इसलिए अभिभावकों का दायित्व है जो कुछ कर सकें उतना पोषण गर्भवती महिलाओं को दें।

स्वास्थ्य विभाग जितना कर सके  उतना कैल्शियम व आयरन गर्भवती महिलाओं को पहुंचाएं, ताकि भविष्य कुपोषण का शिकार न हो सके। सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने कहा कि जिले में 3550 आशाओं के पद स्वीकृत हैं और इसके सापेक्ष 2677 आशाएं कार्यरत हैं।

उन्होंने कहा कि सभी बखूबी कार्य कर रही हैं। शेष पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा। इस दौरान दिल्ली से आई आयुर्वेदिक मेडिसिन की एमडी व प्रिंसिपल साइंटिस्ट डा. रुचि श्रीवास्तव ने आशा बहुओं को टिप्स देते हुए कहा कि हैरानी की बात है कि देश में 70 में से एक गर्भवती महिला की प्रसव के बाद मौत हो जाती है।

कहा कि कुपोषण व पोषक तत्व न मिलने से एक साल में पूरे भारत में एक साल में एक लाख महिलाओं की मृत्यु प्रसव के कुछ दिन बाद हो जाती है। जो देश के लिए अच्छे लक्षण नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने आशा बहुओं को और कैसे बेहतर सेवाएं दें इसको लेकर टिप्स दिए।

इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच आशा बहुओं व जिले के पांच उत्कृष्ट चिकित्सकों को भी सम्मानित किया। इस दौरान डाबर इंडिया लिमिटेड के एक्टिवेशन हेड सुनील शर्मा ने आशा बहुओं को न सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों से अवगत कराया, बल्कि सवा तीन सौ से अधिक आशा-बहुओं को डाबर की तरफ से एक किट का भी वितरण किया।

अमर उजाला टच प्वाइंट के नेशनल हेड अनुत्तम सेन भी मौजूद रहे। इस मौके पर डा. विजय कुमार, पूर्व डिप्टी सीएमओ सुरेश अग्निहोत्री, संजय अवस्थी, अजीत अवस्थी, आनंद अवस्थी, उमाकांत दीक्षित, रामेंद्र शुक्ला, रुद्रांशी शुक्ला, इवेंट हेड अश्वनी कुमार, इवेंट सहायक अनुराग मिश्रा के अलावा अमर उजाला के जिला प्रतिनिधि राजीव शुक्ला, नवनीत द्विवेदी, आशीष त्रिवेदी, राजीव शर्मा, अनुपम कीर्ति भारद्वाज आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed