{"_id":"6a610024799427e4b10b3f35","slug":"different-words-same-sentiment-a-strong-booth-is-the-foundation-of-the-bjps-victory-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-153612-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"शब्द अलग, भाव एक : बूथ की मजबूती ही भाजपा की जीत का आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शब्द अलग, भाव एक : बूथ की मजबूती ही भाजपा की जीत का आधार
विज्ञापन
फोटो 27: सम्मेलन में बोलते भाजपा के प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि, मंचासीन जिलास्तरीय पदाधिकारी
हरदोई। विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कवायद भाजपा ने शूरू करदी है। इसी क्रम में जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन आयोजित किए गए। इन सम्मेलनों में व क्ताओं के शब्द तो अलग अलग थे ,लेकिन भाव एक ही था। वक्ताओं का कहना था कि भाजपा में बूथ की मजबूती ही जीत का आधार है और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वाेपरि है।
सदर विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन गांधी भवन में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री राहुल बाल्मीकि ने कहा कि दो बार के प्रचंड बहुमत में बूथ अध्यक्षों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सबसे अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष वो योद्धा है जो धरातल पर जनता को भ्रमित करने की विपक्षी साजिश को मात दे देता है। सम्मेलन को जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ने भी संबोधित किया।
सांडी विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में लखीमपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता का मंत्र ही संगठन की ताकत है। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिंह गौर ने किया। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन गौसगंज के एक रिसॉर्ट में हुआ। मुख्य अतिथि सीतापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म में अच्छा कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
सवायजपुर के एक गेस्ट हाउस में हुए बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि लखनऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी ने कहा कि भाजपा में संगठन सर्वाेपरि है। छोटे से छोटे कार्यकर्ता को न सिर्फ काम करने का मौका मिलता है, बल्कि बड़े दायित्व भी सौंपे जाते हैं। सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, जिला मंत्री निर्देश राजपूत आदि मौजूद रहे।
बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन मललावां के एक गेस्ट हाउस में हुआ। मुख्य अतिथि गोंडा के पूर्व जिलाध्यक्ष पियूष मिश्रा ने कहा कि सशक्त बूथ समर्पित कार्यकर्ता और सुदृढ़ संगठन ही भाजपा की विजय का सबसे मजबूत आधार है। क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह, जिला मंत्री दीपा विश्वास, संजय सिंह गुड्डू, अजीत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन ककरघटा के एक महाविद्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि लखीमपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहाकि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की दम पर भाजपा चुनाव जीतती है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, आजाद भदौरिया, सतेंद्र राजपूत, अनिल पांडेय, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।