फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Diesel theft gang caught

Hardoi News: पकड़ा गया डीजल चोरी करने वाला गिरोह

Fri, 20 Jun 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 20 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Diesel theft gang caught
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
हरदोई। बीती 17 जून को संडीला में इनोवा छीने जाने की घटना का खुलासा करने में लगी पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने इनोवा बरामद कर डीजल चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों को संडीला कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से छीनी गई इनोवा और बाइक समेत पांच वाहन बरामद हुए हैं। चोरी का 2360 लीटर डीजल और एक लाख रुपये से ज्यादा भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैनिक कॉलोनी निवासी मोहम्मद आदिल ने 17 जून को संडीला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 17 जून की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे विकास और उसके कुछ साथियों ने उनकी इनोवा कार छीन ली। एसपी नीरज जादौन ने घटना का खुलासा करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र को लगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए जांच शुरू की, तो कुछ अहम जानकारियां मिलीं। इसके आधार पर माधौगंज थाना क्षेत्र के तपनौर गांव में छापा डाला गया। यहां से तपनौर निवासी अशरफ अली, उसके पुत्रों इशरत अली, अरशद अली और आलम अली के साथ ही फर्रूखाबाद जनपद के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के धनसुआ निवासी विशाल उर्फ मटरू उर्फ शिव कुमार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी निशानदेही से छीनी गई इनोवा, घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर समेत दो कार, एक बोलेरो और एक बाइक बरामद हुई। अशरफ के घर से चोरी का 2360 लीटर डीजल भी बरामद हुआ। इन लोगों के पास से 1,10,720 रुपये, तीन तमंचे और चार कारतूस बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि विशाल अपने साथियों के साथ मिलकर डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।
वह और उसके साथी अशरफ के घर पर रुकते थे और अशरफ व उसके पुत्र डीजल चोरी करने के लिए आवश्यक उपकरण और वाहन उपलब्ध कराते थे। संडीला में इनोवा इसलिए छीनी थी कि इसी वाहन से आगे जाकर डीजल चोरी की घटनाएं की जा सकें। एसपी ने बताया कि संडीला, बिलग्राम, बघौली और कछौना में डीजल चोरी की घटनाएं अंजाम देने की बात आरोपियों ने स्वीकारी है।


इनसेट
इस टीम काे दिया है एसपी ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार
घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा भी एसपी ने की है। खुलासा करने वाली टीम ने संडीला के कोतवाल विजय कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील मिश्रा, उपनिरीक्षक नीरज कुमार, अमित कुमार सिंह, अनुज कुमार, अमरेश कुमार, मोहित चौहान शामिल हैं। साथ ही दीवान दिवाकर मिश्रा, सिपाही देवानंद, कृष्ण मूर्ति और राजेश व पूर्वी जोन की विशेष टीम में शामिल जितेंद्र सिंह, त्रिवेश कुमार, मंजेश कुमार, ब्रजनंदन और प्रदीप कुमार भी खुलासा करने वाली टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed