फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dharmik sthal khulenge

आज से खुलेंगे धार्मिक स्थलों के कपाट, शुरू होगा पूजा पाठ

Sun, 07 Jun 2020 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
dharmik sthal khulenge
फोटो-8-नियमों का पालन करते हुए आज से खुलेगी मोमिनाबाद स्थित जामा मस्जिद। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। 75 दिन बाद सोमवार से जिले भर के धार्मिक स्थलों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारों में एक बार में पांच श्रद्धालु ही जा सकेंगे। धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु प्रसाद नहीं चढ़ा सकेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए संचालकों को बाहर गोले बनाने होंगे। श्रद्धालुओं को मास्क पहनने व हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट के दौरान एहतियात बरत जिले के सारे धार्मिक स्थलों को 25 मार्च से बंद कर दिया गया था। सिर्फ पुजारियों को पूजन करने की अनुमति थी। अब शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने भी सोमवार से सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी है। मंदिर परिसर में लगने वाली दुकानों के आसपास भीड़ एकत्र न हो इसके लिए दुकानदारों को भी सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नौ से खुलेगा हरदोई बाबा मंदिर
बूढ़े बाबा मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य जीतेश दीक्षित ने बताया कि प्रशासन की ओर से आठ जून से नियमों के साथ मंदिर को खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन हरदोई बाबा मंदिर जरूरी तैयारियां करने के बाद श्रद्धालुओं के लिए नौ जून से खोला जाएगा। मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग व थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था लागू रहेगी। समय-समय पर मंदिर को सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों में केवल फर्ज नमाज
अंजुमन इस्लामियां के सदर मो. खालिद ने कहा कि मस्जिदों में पांच से ज्यादा लोग न हों। मस्जिद के बाहर ही जूते, चप्पल उतारें। पहले हाथ सैनिटाइज करें। नमाज अपने समय पर ही होगी। जिसमें इमाम, मोअज्जिम के अलावा पांच लोग ही सामाजिक दूरी का ख्याल रख नमाज अदा कर सकते हैं। जमात होने के बाद दूसरे पांच लोग मस्जिद के बाहरी हिस्से में जमात बनाकर नमाज अदा कर सकते हैं। मस्जिद में केवल फर्ज नमाज अदा करें। सुन्नतें व नवाफिल घर पर ही पढ़ें। वजू घर से ही करके आएं। मस्जिद की टोपी का इस्तेमाल न करें। सभी नमाजी मास्क लगाकर ही आएं। मस्जिद के फर्श पर ही नमाज पढ़ी जाए, दरी हटा दी जाए।

गुरुद्वारे में नहीं होगी लंगर की अनुमति
पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के उपाध्यक्ष खडग़पाल सिंह व सदस्य जोगिंदर गांधी ने बताया कि गुरुद्वारा नियमानुसार सुबह सात से रात नौ बजे तक खुलेगा। एक बार में पांच लोगों को ही जाने की अनुमति होगी। किसी तरह का प्रसाद न तो कोई लेकर आएगा और न ही यहां से बांटा जाएगा। लंगर नहीं होंगे। सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग होगा।
चर्च में भी नियम होंगे लागू
चर्च में भी नियमों का पालन होगा। महात्मा गांधी मार्ग, डीएम चौराहे के निकट स्थित चर्च में सभी तैयारियां कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed