{"_id":"64666fa0d64d6008c0035974","slug":"dharam-kantes-watchman-died-due-to-bike-collision-hardoi-news-c-12-1-240517-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक की टक्कर से धर्म कांटे के चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक की टक्कर से धर्म कांटे के चौकीदार की मौत
Fri, 19 May 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 19 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
- पिहानी-हरदोई मार्ग पर शाहाबाद तिराहे के पास हुआ हादसा
- जरौना के पास हुए दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। बुधवार की देर शाम दो अलग-अलग हादसों में एक चौकीदार की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कस्बे के मोहल्ला नागर निवासी मोहम्मद सलीम (60) पिहानी-हरदोई मार्ग पर शाहाबाद तिराहे के पास स्थित कादिर धर्मकांटा पर चौकीदार थे। बुधवार की रात वह सड़क किनारे टहल रहे थे कि हरियावां की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण सलीम वहीं गिर गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने सलीम को मृत घोषित कर दिया। सलीम अपने पीछे पत्नी व तीन पुत्रों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
दूसरे हादसे में पिहानी-जेबीगंज मार्ग पर ग्राम जरौना के पास बुुधवार की शाम छह बजे के करीब तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सत्येंद्र (18) व मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां से दोनों को हरदोई रेफर किया गया है।