फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Devotees took a dip in the rivers with slogans of Har Har Gange.

Hardoi News: हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने नदियों में लगाई डुबकी

Wed, 12 Feb 2025 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip in the rivers with slogans of Har Har Gange.
माघ पूर्णिमा पर चियासर गंगाघाट पर स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : माघ पूर्णिमा पर चियासर गंगाघाट पर स्नान करते श्रद्धालु।
बिलग्राम/हरपालपुर। जय शिव-जय शिव और हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने नदियों में समाज कल्याण की भावना से डुबकी लगाई। गंगा नदी के तट राजघाट सहित अन्य पवित्र नदियों के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और दान कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन

माघ माह की पूर्णिमा पर बुधवार सुबह से ही राजघाट समेत अन्य नदियों के घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हुआ। राजघाट पर रामनगरिया में कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं ने भोर में ही गंगा नदी में डुबकी लगाई और पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। शिवालयों में जलाभिषेक और दान किया।
विज्ञापन

बिलग्राम क्षेत्र के पौराणिक गंगा नदी के राजघाट पर माघ पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गंगा नदी में स्नान किया। भजन-कीर्तन में भाग लिया। पूरे दिन श्रद्धालुओं के आने और स्नान का क्रम जारी रहा। माघ पूर्णिमा पर गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए मंगलवार रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। सुबह होते-होते राजघाट श्रद्धालुओं से भर गया। श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों के साथ ही अन्य वाहनों से छिबरामऊ तिराहे से पहुंचे। वहां से राजघाट तक जाने वाला मार्ग श्रद्धालुओं की संख्या से व्यस्त रहा। पुलिस-प्रशासन की ओर से वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कराई गई थी। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस फोर्स भ्रमण पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, माघ माह की पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विभिन्न घाटों पर गंगा नदी में डुबकी लगाई और दान किया।क्षेत्र के चियासर घाट, कुसुमखोर, तेरा पुरसौली, गौरी फरहन्ना घाट पर सुबह तड़के ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर स्नान-दान कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed