{"_id":"66255f3baeddb16915053544","slug":"devotees-danced-throughout-the-night-singing-the-praises-of-mahamai-hardoi-news-c-213-1-hra1001-113565-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: महामाई के गुणगान में रात भर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: महामाई के गुणगान में रात भर झूमे श्रद्धालु
Mon, 22 Apr 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। शनिवार की रात कस्बा के विद्युत उपकेंद्र में महामाई का गुणगान हुआ। महामाई के गुणगान पर पूरी रात श्रद्धालु भजनों पर खूब झूमे। कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। सहायक एंड पार्टी बरेली के कलाकार विशाल बरेली ने हमारे हैं गुरुवर और हम शेरावाली के दीवाने हैं आदि भजन सुनाया। मुरादाबाद की भावना तमन्ना ने मेरे कंठ बसों महरानी, सारी दुनिया में गूंजे शेरवाली की जयकार आदि भजन प्रस्तुत किया। पिहानी विद्युत उपकेंद्र के जेई ने मुझे साईं तेरी शरण चाहिए और ये प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी भजन सुनाया।
सिद्धार्थ ने चरणों में रखना मइया जी मुझे चरणों में रखना व मेरे श्याम ये बता दे भजन की प्रस्तुति दी। जागरण में एसडीओ कुलदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेयी, नवनीत बाजपेयी, गोपाल मिश्रा, शेरू, अनुज कुमार, रचित अवस्थी, आशुतोष श्रीवास्तव, अश्वनी बाजपेयी, अरुण अग्निहोत्री, प्रशांत मिश्रा, दीपक कटियार व सुधीर गुप्ता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।