{"_id":"64666f473d5c3782ca0eae11","slug":"departmental-works-will-now-be-reviewed-from-cm-command-and-control-center-dm-hardoi-news-c-12-1-240499-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से होगी अब विभागीय कार्यों की समीक्षा: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से होगी अब विभागीय कार्यों की समीक्षा: डीएम
Fri, 19 May 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 19 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
- अधिकारी गुणवत्तापरक एवं पारदर्शी आख्या सीएम डैशबोर्ड पर कराएंगे उपलब्ध
- शासन ने सीडीओ को नोडल अधिकारी किया नामित
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। विकास एवं निर्माण की समीक्षा अब मुख्यमंत्री कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जाएगी। सभी विभागों के अधिकारी नेशनल इंफाॅरमेशन सेंटर के माध्यम से डैशबोर्ड पर नियमित प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।
गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की स्थापना के संबंध में बताया कि शासन ने सभी जिलों में सेंटर की स्थापना की व्यवस्था कराई गई है। मुख्यमंत्री के स्तर से योजनाओं, कार्यक्रमों और प्रगति के अनुश्रवण के लिए विकसित सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों की ओर से लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, योजनाओं, परियोजनाओं के प्रदर्शन एवं परफारमेंस इंडेक्स के आधार पर प्रतिमाह रैंकिंग होगी।
बताया कि सेवाओं को आमजन तक समयबद्ध, गुणवत्तापरक एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराना शासन की शीर्ष प्राथमिकता में से एक है। ऐसे में सभी अधिकारियों से कहा गया है कि वह प्रतिमाह प्रगति अद्यतन रिपोर्ट नियमित रूप से प्राप्त कराएंगे। शासन ने प्रभावी क्रियान्वयन का निर्णय लिया है। खराब प्रदर्शन करने वाले विभागाध्यक्षों के विरुद्ध कार्रवाई मुख्यमंत्री कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के नोडल अधिकारी की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
सीडीओ होंगी नोडल अधिकारी
मुख्यमंत्री कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की स्थापना के साथ ही शासन ने मुख्य विकास अधिकारियों को पदेन नोडल अधिकारी नामित किया है। एनआईसी के माध्यम से डैशबोर्ड पर अपलोड की जाने वाली प्रगति रिपोर्ट के आधार पर होने वाली रैंकिंग के आधार पर नोडल अधिकारी लक्ष्य व मासिक रैंकिंग में कम स्थिति वाले विभागों को सूचीबद्ध करते हुए कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।