{"_id":"57e969dc4f1c1bf70a5751be","slug":"dengue-patient-now-found-in-shahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शाहाबाद में मिला डेंगू का रोगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शाहाबाद में मिला डेंगू का रोगी
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में मरीज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू रोगी मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शाहाबाद कसबे में डेंगू का रोगी मिला है। उसका लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 22 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं, इनमें सात की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
शाहाबाद ब्लाक के मोहल्ला शंभा बाजार निवासी मुरारी लाल श्रीवास्तव के पुत्र मोहित श्रीवास्तव (28) पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। रविवार को मोहित की हालत गंभीर होने पर मुरारी ने लखनऊ में निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर खून की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में डेंगू की चपेट में आने वाले रोगियों की संख्या 22 हो गई है। इनमें से इलाज के दौरान सात की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
ओपीडी में बुखार के 150 रोगी
जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में एक बजे तक 1360 लोगों ने जांच कराई। इसमें लगभग 150 रोगी बुखार के शामिल थे, जबकि पिछले 24 घंटे में अस्पताल में बुखार के 25 रोगियों को भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार दो बजे तक बुखार के 25 नए रोगियों को भर्ती कराया गया है। भर्ती कराए गए मरीजों में मीना (8), शोभा (6), मोहित (12), अनुराग (18), रोहित (13) को बाल रोग विभाग में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही अलग-अलग वार्डों में बुखार के 20 मरीज भर्ती कराए गए। सोमवार को ओपीडी में 1360 नए रोगियों ने पर्चे बनवाए। ओपीडी के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डा. एसपी सिंह ने लगभग 120 रोगियों की जांच की। जिसमें से 80 प्रतिशत रोगी बुखार के मिले। इसी तरह पांच नंबर कक्ष के डाक्टरों ने 150 रोगियोें की जांच की। जिसमें लगभग 50 प्रतिशत रोगी बुखार के मिले।
विज्ञापन