{"_id":"066694d02f7a7d7bd58378a6032f213d","slug":"demand-for-rail-jam-imposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन की मांग को लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल लाइन की मांग को लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 31 May 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल लाओ अभियान संघर्ष समिति के तत्वावधान में शनिवार
विज्ञापन
को ग्रामीणों ने हरदोई-सांडी रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी की। इस मौके पर
उन्होंने रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा, जिसमेें हरदोई
से सांडी होकर माधौगंज तक रेलवे लाइन डलवाने की मांग की गई।
इस दौरान मुख्य मार्ग पर लगे जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब सवा घंटे बाद खुले जाम से लोगों ने राहत की सांस ली। संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा. पंकज त्रिवेदी की अगुवाई में लोग पूर्वाह्न 10 बजे इंदिरा पार्क में एकत्रित हुए और यहां से जुलूस निकालकर हरदोई-सांडी रोड पर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और सड़क पर धरने पर बैठ गए।
इस दौरान रेल लाइन बिछाने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। अध्यक्ष त्रिवेदी ने कहा कि अर्से से जनप्रतिनिधि केवल वादे करते आ रहे हैं, पर किसी ने रेल लाइन डलवाने का प्रयास नहीं किया। कानपुर से सांडी होकर माधौगंज तक लाइन बिछने से क्षेत्र के कारोबार को नई दिशा में मिलेगी वहीं हरदोई और कानपुर के बीच रास्ता सुगम हो जाएगा।
कहा कि इस रूट पर ट्रैक बिछने के बाद सांडी पक्षी विहार में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसओ दीनानाथ मिश्र ने आश्वासन देकर जाम खुलवाना चाहा, पर प्रदर्शनकारियों ने एक न सुनी। इसके बाद दोपहर सवा बारह बजे तहसीलदार रामचंद्र यादव मौके पर पहुंचे और रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन पदाधिकारियों से लिया।
इस दौरान त्रिवेदी ने कहा कि यदि एक माह में कोई संतोष जनक कार्रवाई नहीं हुई तोे वह दिल्ली में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। तब जाकर करीब सवा घंटा बाद जाम खुल सका। इस मौके पर संजीव राजपूत, सभासद पिंटू त्रिवेदी, पुनीत बाजपेयी, रामजी, अश्वनी बाजपेयी, अनुराग कुशवाहा, सुशील गुप्ता, वैभव पाठक आदि मौजूद थेे।