{"_id":"29fda0ea5c28c12bb17cfa57e826c265","slug":"death-of-prisoner-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में बंदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में बंदी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में विचाराधीन बंदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना से जिला कारागार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं जेल प्रशासन ने सांस की बीमारी के कारण मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन
कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम बाण निवासी रामनरेश (45) पुत्र राजाराम को पुलिस ने अवैध शराब रखने में 12 अक्तूबर 2015 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सोमवार को कारागार में उसकी तबियत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उसकी मौैत से कारागार में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। मृतक की मां और चचेरा भाई रामशंकर जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस में रामशंकर ने बताया कि जिला कारागार प्रशासन ने उसके भाई के इलाज में लापरवाही बरती, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला कारागार अधीक्षक विजय कुमार ने बताया कि बंदी को सांस की बीमारी थी। उसका इलाज कारागार के अस्पताल से चल रहा था। सोमवार को उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।