फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Death of a prisoner serving life imprisonment in a murder case

Hardoi News: हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहे कैदी की मौत

Sun, 17 Nov 2024 08:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
Death of a prisoner serving life imprisonment in a murder case
फर्रुखाबाद। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पत्नी व गोद लिए पुत्र ने बताया कि बुधवार को फोन पर बात हुई थी। उन्होंने सब कुछ सही होने की बात कही थी। किसी तरह की बीमारी भी नहीं थी। फिर मौत कैसे हुई, यह समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

जनपद हरदोई थाना बिलग्राम के गांव कुतुवापुर निवासी नन्हे (70) सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। रविवार सुबह हालत बिगड़ने पर जेल वार्डन अनूप कुमार व जितेंद्र कुमार पौने पांच बजे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसकी सूचना परिजनों को दी। पत्नी रामश्री और गोद लिए पुत्र अनिल कुमार अन्य रिश्तेदारों के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे। अनिल ने बताया कि काफी पहले गांव में ही एक हत्या हुई थी। उसमें पिता नन्हे को 1985 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। कुछ महीने जेल में रहने के बाद वह जमानत पर घर आ गए थे। इसके बाद वह तारीखों पर नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2018 में पुलिस ने उन्हें दोबारा गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। तभी से वह जेल में सजा काट रहे थे। बुधवार को उन्होंने फोन किया था। काफी देर बात के दौरान उन्होंने बीमारी आदि की कोई जानकारी नहीं दी थी। अब मौत कैसे हुई समझ नहीं आ रहा है।


जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि नन्हे को दमा की बीमारी थी। वह कई बार अस्पताल जेल में कई-कई दिन भर्ती रहा। 15 नवंबर से जेल अस्पताल में भर्ती हुआ था। हालत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल भेजा गया था। जहां मृत घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed