{"_id":"609aad118ebc3e4b3b57cf89","slug":"death-hanged-woman-hardoi-news-herself-hardoi-news-knp6278671158","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
कछौना। पैरा गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार अल सुबह घर के एक कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पति व परिजन महिला के घरेलू कलह से परेशान होने की बात कह रहे हैं।
वहीं मौके पर पहुंचे मृतका के उन्नाव निवासी भाई ने बहनोई के भाइयों के पर संपत्ति के लालच में बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पैरा निवासी किरन (35) ने मंगलवार अल सुबह घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।
पति मुकेश ने बताया उसके घर में आपसी बंटवारा हुआ था। जिससे उसकी पत्नी सहमत नही थी। इसी से नाराज होकर उसने खुदकुशी कर ली। बताया कि घटना के वक्त वह दूसरे घर में सोया हुआ था।
विज्ञापन
अल सुबह बच्चों की चीख पुकार सुनकर वह और आस पास के लोग मौके पर पहुंचे, तो किरन फांसी के फंदे पर लटकती मिली। उसे फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पति मुकेश ने बताया कि उसके तीन बेटी व एक बेटा है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्नाव के ग्राम बेहटा मुजावर निवासी भाई सुरेंद्र पाल व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए।
सुरेंद्र पाल ने बताया कि उसके बहनोई मुकेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीें है। इसी का फायदा उठाकर परिवार के लोग उसके हिस्से की संपत्ति हड़पना चाहते हैं। बहन इसका विरोध कर रही थी।
इसलिए बहनोई के भाइयों ने उसकी बहन की हत्या कर उसका शव फांसी पर लटका दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।