{"_id":"609142c68ebc3e374b1db94d","slug":"dead-body-woman-hardoi-news-suspcious-circumstance-found-hanging-hardoi-news-knp626644756","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में महिला फांसी पर झूली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में महिला फांसी पर झूली, मौत
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के गढ़िया-बारामऊ निवासी एक महिला का संदिग्ध हालात में शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
गढ़िया बारामऊ गांव निवासी सरिता (40) का शव सोमवार देर शाम घर के एक कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी पर लटकता मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। बताया कि सरिता के तीन बच्चे हैं। इधर घटना की जानकारी मिलने पर बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम जरौली नेवादा निवासी मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ अरवल ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।