फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body thrown on canal track after killing bus conductor

बस कंडक्टर की हत्या कर नहर पटरी पर फेंका शव

Sun, 03 Nov 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown on canal track after killing bus conductor
हरदोई। फोन पर आई कॉल के बाद घर से निकले प्राइवेट बस के कंडक्टर का शव शनिवार सुबह लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नहर पटरी पर झाड़ी में पड़ा मिला। दूधियों ने शव पड़ा होने की जानकारी यूपी 100 पर दी। पुलिस ने आधार कार्ड से शिनाख्त की। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मूल रूप से सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मदारा निवासी शिवनंदन (20) पुत्र शत्रुघ्न शहर कोतवाली क्षेत्र में नानकगंज में पिता और भाइयों के साथ किराये के मकान में रहता था। वह एक प्राइवेट स्कूल में लगी बस में कंडक्टर था। पिता शत्रुघ्न ने बताया कि शुक्रवार देर रात उसके मोबाइल पर फोन आया। शिवनंदन बात करने के बाद घर से चला गया लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। शनिवार सुबह लोनार कोतवाली क्षेत्र में नहर पटरी पर दरवेशपुर के निकट शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बावन चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मौजूदगी में शव की तलाशी ली तो आधार कार्ड मिला। इसके जरिये परिजनों को घटना की सूचना दी गई। लोनार कोतवाल भी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस के मुताबिक मृतक के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। उसके गले में भी प्लास्टिक की रस्सी और क्लिप लगाने के निशान मिले हैं। लोनार कोतवाल आरके राय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

... तो दामाद पर शक की सुई
हरदोई। शिवनंदन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार में एक बहन भी है। पिता शत्रुघ्न के मुताबिक उसकी पुत्री एक वर्ष पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के धन्नूपुरवा निवासी एक युवक के साथ चली गई थी। इसको लेकर मामला भी न्यायालय में चल रहा है। पुत्री ने उक्त युवक के साथ शादी कर ली और वहीं रह रही है। पिता के अनुसार दामाद ने अपने कुछ साथियों के साथ एक सप्ताह पहले उसे भी घेरा था, लेकिन तब वह बच निकला था। शत्रुघ्न ने आशंका जताई कि उन्हीं लोगों ने हत्या के बाद शव को नहर पटरी पर फेंक दिया। लोनार कोतवाल आरके राय का कहना है कि पिता ने इस बारे में जानकारी दी है और इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल डिटेल से खुलेगा राज
पुलिस ने मृतक के पिता का मोबाइल जांच करने के बाद वापस कर दिया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मृतक मोबाइल नहीं रखता था और पिता के मोबाइल पर ही शुक्रवार रात फोन आया था। शनिवार सुबह जब घटना का पता चला तो परिजनों ने उसी नंबर पर संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन वह स्विच ऑफ मिला। पुलिस को ये भी पता चला है कि लखनऊ रोड पर स्थित एक ढाबे पर शिवनंदन को बुलाया गया था और उसके बाद ही घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed