फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of young man found hanging

Hardoi News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 12 Feb 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 12 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुतलूपुर गांव में शनिवार रात युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पत्नी का कहना है कि पति मानसिक रूप से बीमार थे।
विज्ञापन

कुतलूपुर निवासी मोहित (28) खेती करते थे। शनिवार शाम उनकी पत्नी प्रीती घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान मोहित गांव से घर आए और अपने कमरे में चले गए। रात में जब प्रीती खाना बनाकर कमरे में पहुंची, तो मोहित का शव रस्सी के फंदे से कमरे में लटका मिला। उनके जीवित होने की उम्मीद में प्रीती ने पड़ोसियों की मदद से मोहित को फंदे से उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले गईं।
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि पत्नी ने पति के मानसिक रूप से बीमार होने की बात तहरीर में लिखी है। प्राथमिक जांच में यह भी पता चला है कि मोहित शराब पीने का आदी था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed