{"_id":"647796dc707833917a0e4124","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-pot-accused-of-murder-hardoi-news-c-12-1-262716-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गमछे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गमछे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 01 Jun 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के भरावन में अतरौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को पत्नी के साथ भंडारे में शामिल होने आए युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई ने अज्ञात रिश्तेदारों पर हत्याकर शव लटकाने का आरोप लगाया है। युवक लखनऊ के एक निजी स्कूल में बस चलाने का काम करता था।
थाना क्षेत्र के परसा मजरा मोहद्दीनपुर निवासी सुरेश (29) मंगलवार को भंडारे में शामिल होने पत्नी रामगुनी के साथ ससुराल नरायनपुर आए थे। पत्नी रामगुनी ने बताया कि पति सुरेश ने रात में कुछ रिश्तेदारों के साथ डीजे पर डांस किया। इस दौरान उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हुई। इसके बाद रात करीब एक बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकल गए। जब आधा घंटा तक सुरेश घर वापस नहीं आए तो बहन मुन्नी के साथ खोजने निकली। देखा कि सुरेश का शव पेड़ से गमछे के बने फंदे पर लटक रहा था।
पत्नी रामगुनी ने बताया कि पति रायल माउन्ट एकेडमी गोमती नगर लखनऊ में बस चलाते थे। सुरेश के छोटे भाई श्यामू यादव ने बताया कि डीजे पर नाच गाने के दौरान बड़े भाई व उनके रिश्तेदारों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद किसी रिश्तेदार ने भाई को मारकर लटका दिया। सुरेश के एक छह माह की बेटी माही और एक चार माह का बेटा शौर्य है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराया गया है।