{"_id":"652835c33920d47097093ac9","slug":"dead-body-of-young-man-found-floating-in-pond-was-missing-for-two-days-hardoi-news-c-213-1-hra1003-4959-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव,दो दिन से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव,दो दिन से था लापता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। थाना क्षेत्र के छुट्टूपुरवा मजरा सरेंहजू गांव के बाहर तालाब में गुरुवार की सुबह युवक का शव उतराता मिला। युवक मंगलवार की सुबह मछली पकड़ने निकला था।
कोतवाली क्षेत्र के छुट्टूपुरवा मजरा सरेंहजू निवासी राजू (28) मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह राजू घर से मछली पकड़ने के लिए निकला और वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच गुरुवार की सुबह लोगों ने उसका शव गांव के दक्षिण दिशा में स्थित तालाब में उतराता हुआ देखा।
परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। लोगों का अनुमान है कि मछली पकड़ने के दौरान राजू का पैर फिसलने से तालाब में चला गया होगा। उसके बाद डूबकर उसकी मौत हो गई। राजू के दो बच्चे हैं। हादसे को लेकर परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है। कोतवाल क्राइम इख्तियार हुसैन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।