{"_id":"65f08d95a749d142b80ec3a6","slug":"dead-body-of-vegetable-seller-found-hanging-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-111843-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फंदे पर लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फंदे पर लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव
Tue, 12 Mar 2024 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सरॉय थोक पश्चिमी में सब्जी विक्रेता का शव गमछे के फंदे पर लटका मिला। पत्नी व बच्चे मुंडन में गए थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सरॉय थोक पश्चिमी निवासी महावीर (45) सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। सोमवार देर रात उसका शव घर के अंदर पड़ी टिन के पोल में गमछे के फंदे से लटकता मिला। घटना के समय महावीर घर में अकेला था। पत्नी मंजू दोनों बच्चों के साथ एक मुंडन संस्कार की दावत में गई हुई थी।
वापस आने पर पत्नी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर देखा गया तो महावीर का शव फंदे पर लटक रहा था। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि घटना के कारण स्पष्ट नहीं हैं। परिजन भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।