फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of teenager found drowned in river Ganga

Hardoi News: गंगा नदी में डूबे किशोर का शव मिला

Sun, 11 Jun 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 11 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teenager found drowned in river Ganga
मल्लावां। गंगा नदी में नहाने के दौरान किशोर डूब गया। दूसरे दिन गोताखोरों ने जाल फेंका, जिसमें शव फंस गया। शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर पवार के मजरा हीरापुरवा निवासी विकास (13) पुत्र स्व. लक्ष्मन शुक्रवार की शाम को गंगा नदी किनारे पशु चराने गांव के अन्य बच्चों के साथ गया था। शाम पांच बजे वह नदी में नहाने लगा। तेज बहाव के कारण वह गहराई चला गया। इससे वह गंगा में डूब गया। साथ में पशु चरा रहे बच्चे दौड़कर गांव आकर परिजनों को सूचना दी। लेकिन विकास का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने शाम को ही गंगा में उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस व तहसीलदार को सूचना दी। शनिवार को पुलिस की टीम गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने नदी में जाल डालकर खोजबीन शुरू की। शनिवार की दोपहर बाद गांव से कुछ दूरी पर उसका शव मिल गया। विकास तीन भाइयों व एक बहन में तीसरे नंबर का था। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed