फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of taxi driver found hanging

Hardoi News: फंदे से लटका मिला टैक्सी चालक का शव

Sun, 17 Nov 2024 08:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
Dead body of taxi driver found hanging
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशराफ टोला में किराये के मकान में रहने वाले टैक्सी चालक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के लालपुर मजरा सदरपुर निवासी प्रवीण कुमार उर्फ लालू (45) टैक्सी चालक थे। पिछले कई वर्ष से शहर के मोहल्ला अशराफ टोला में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। रविवार सुबह प्रवीण का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक रात में खाना खाने के बाद प्रवीण कमरे में सो गए थे। इसके बाद सुबह शव फंदे से लटका मिला। परिवार में पत्नी नीरज देवी एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। शहर कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता पा रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed