{"_id":"6744c4d352af5f631806fb74","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-hanging-in-the-garden-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-123028-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लापता युवक का शव बाग में फंदे से लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लापता युवक का शव बाग में फंदे से लटकता मिला
विज्ञापन
हरदोई। रविवार को दो लोगों के साथ घर से निकले युवक का शव सोमवार की सुबह फंदे पर लटकता मिला। भाई ने दो लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के कहले गांव निवासी प्रमोद (40) पुताई करता था। रविवार को परिवार के ही दो लोग उसे बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा। सोमवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने प्रमोद का शव एक बाग में पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता देखा। परिजनों की सूचना पर भाई तेजपाल मौके पर पहुंच गया। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रमोद तीन भाइयों में दूसरे नंबर का और अविवाहित था। भाई तेजपाल ने घर से बुलाकर ले जाने वाले दो लोगों पर हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाया है।
सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।