{"_id":"65ff14e49a87a4af0f0de1ee","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112355-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
Sat, 23 Mar 2024 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। क्षेत्र के देवनपुर में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। प्राथमिक जांच में घरेलू कलह में फंदा लगाकर जान देने की बात पुलिस को पता चली है।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के पतसेनी देहात के मजरा देवनपुर निवासी अनूप तिवारी खेती करते हैं। उनकी शादी पांच साल पहले बघाैली निवासी सपना (27) के साथ हुई थी। शनिवार को अनूप अपने खेत गए थे।
दोपहर में लगभग डेढ़ बजे वापस आए तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बाद में दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा कि सपना का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस को सूचना देने के साथ ही सपना के मायके पक्ष के लोगों को भी जानकारी दी। मृतका के तीन साल का एक पुत्र नैतिक भी है। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि फिलहाल मायके पक्ष के लोगों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
घरेलू कलह के चलते खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।