{"_id":"602967d08ebc3ee8fa485cc9","slug":"dead-body-of-farmer-found-hanging-hardoi-news-knp6118673150","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकता मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकता मिला किसान का शव
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरीपुर ग्रंट में किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की वजह को लेकर परिजन चुप्पी साधे हुए हैं।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरीपुर ग्रंट निवासी सुरेश (55) खेती करते थे। शनिवार की देर रात उनका शव मकान से कुछ दूर बने हाते के अंदर लगे बबूल के पेड़ में रस्सी से फांसी पर लटकता मिला।
घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची देहात कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सुरेश के परिवार में पत्नी कमला और दो पुत्र हैं। बड़े कमल किशोर ने घटना की वजह मालूम न होने की बात कही। देहात कोतवाल उमा शंकर उत्तम ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। खुदकुशी की घटना है। (ब्यूरो)