{"_id":"696e79ada034a08ebb0e04a0","slug":"dead-body-of-a-youth-found-near-the-expressway-hardoi-news-c-213-1-hra1006-143622-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एक्सप्रेसवे पास मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एक्सप्रेसवे पास मिला युवक का शव
विज्ञापन
बैफरिया गांव का रहने वाला था, भाई ने जताई हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसेड़ा के पास सोमवार शाम गंगा एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया के सामने एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के बैफरिया गांव निवासी युवक ने शव की पहचान छोटे भाई के रूप में की। युवक ने भाई की हत्या की आशंका जताई है।
कोतवाली क्षेत्र के बैफरिया गांव निवासी सुनील कुमार (30) पिकअप चालक थे। बड़े भाई सुधीर के मुताबिक, सुनील रविवार की शाम घर से निकले थे। इसके बाद वह रात में वापस नहीं आए। आसपास तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह से परिजन सुनील की तलाश करने लगे थे। शाम के समय ग्राम पुसेड़ा के पास एक्सप्रेस-वे के रेस्ट एरिया के सामने एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।
एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को बिलग्राम सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहचान न होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर युवक की फोटो वायरल की। इस दौरान सुधीर ने सोशल मीडिया पर सुनील की फोटो देखी। पहले वह कोतवाली फिर बिलग्राम सीएचसी गए। वहां उन्होंने शव की पहचान छोटे भाई सुनील के रूप में की। सुधीर ने सुनील की हत्या की आशंका जताई है। सुनील चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। अविवाहित थे। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।