{"_id":"68fd0521d2fa89cd650832d9","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-at-his-in-laws-house-hardoi-news-c-213-1-hra1006-139345-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ससुराल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ससुराल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
हरदोई। हसनापुर निवासी युवक का शव उसकी ससुराल बिलग्राम कोतवाली के दिवाली गांव में फंदे पर लटका मिला। शनिवार की सुबह मिले शव को देख कर पत्नी बिलख पड़ी।
सांडी कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर निवासी राहुल (38) दिल्ली की एक फैक्टरी में करते थे। भैयादूज के मौके पर वह गांव आए थे। राहुल की ससुराल बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दिवाली गांव में है। उनके साले के मुताबिक, शुक्रवार की रात राहुल को दिल्ली जाना था। राहुल ने पहले पत्नी पूजा और बच्चों को दिवाली गांव में छोड़ा। फिर वहां से देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगावां गांव निवासी अपनी साली मंजू को उनके घर छोड़ दिया। इसके बाद वह हरदोई रेलवे स्टेशन की ओर चल गए।
इस दौरान राहुल ने प्रदीप को फोन करके ऑनलाइन 500 रुपये भी मंगाए। दावा है इस दौरान उन्होंने शराब पी ली। इसके बाद वह दिल्ली न जाकर देर रात अपनी ससुराल पहुंच गए। वहां गाली-गलौज करने लगे। पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद राहुल वहां से चले गए। शनिवार की सुबह दिवाली गांव में ही ससुराल के मकान के सामने स्थित मवेशी बांधने की जगह पर रस्सी के फंदे से उनका शव लटका मिला। पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के परिवार में पत्नी दो पुत्र और एक पुत्री है। बिलग्राम कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है।