{"_id":"662d50074c8775e74403dc16","slug":"dead-body-of-a-laborer-found-in-a-water-tank-in-a-factory-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113865-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फैक्टरी में पानी के टैंक में मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फैक्टरी में पानी के टैंक में मिला मजदूर का शव
Sun, 28 Apr 2024 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
हरदोई (कछौना)। कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 में एक फैक्टरी में पानी के टैंक में मजदूर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं।
गाजियाबाद जनपद के लोनी थाना क्षेत्र में राम विहार वनथला के ए-ब्लॉक निवासी पंकज झा (40) औद्योगिक क्षेत्र में गत्ता बनाने वाली एक फैक्टरी में काम करता था। वह फैक्टरी परिसर में ही रहता था। शुक्रवार को उसका शव फैक्टरी में ही पानी के एक गहरे टैंक में पड़ा मिला।
साथ काम कर रहे मजदूरों ने शव देखकर जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कछौना कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।