फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DCM standing outside the house, theft within five minutes, report filed

Hardoi News: घर के बाहर खड़ी डीसीएम पांच मिनट में चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Feb 2024 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 15 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
DCM standing outside the house, theft within five minutes, report filed
हरदोई। बिलग्राम कस्बा के कन्नौज बाईपास पर घर के बाहर खड़ी डीसीएम रविवार रात चोर चुरा ले गए। पड़ताल में सीसीटीवी फुटेज में चोरी की घटना से पहले एक संदिग्ध डीसीएम के पास दिखाई दे रहा है और पांच मिनट में ही वह घटना को अंजाम देकर निकल गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सुलहाड़ा निवासी विकास कुमार वर्तमान में कन्नौज बाईपास तिराहा पर मकान बनाकर रहते हैं। रविवार की रात को उन्होंने अपनी डीसीएम को घर के सामने रोज की तरह खड़ा किया था। सुबह उठे तो देखा उनकी डीसीएम गायब है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके पास के ही मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में जब रविवार रात की फुटेज देखी गई तो, चोरी की घटना सामने आई। पांच मिनट के फुटेज में चोर पहले डीसीएम के चारों ओर घूमता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह डीसीएम को चलाते हुए दिखाई दे रहा है। कोतवाल नारायण कुमार कुशवाहा ने बताया कि डीसीएम चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed