{"_id":"65a989f4503b814361040d17","slug":"dcm-overturns-after-colliding-with-tractor-laborer-dies-after-being-crushed-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-9477-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक्टर से टकराकर डीसीएम पलटी, दबने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक्टर से टकराकर डीसीएम पलटी, दबने से मजदूर की मौत
Fri, 19 Jan 2024 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में खसरौल के पास ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर धान लदी डीसीएम पलट गई। उसके नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई।
अतरौली थाना क्षेत्र के शांती खेड़ा निवासी संतराम (32) मजदूरी करते थे। परिजनों के मुताबिक बुधवार रात साढ़े आठ बजे वह पैदल ही घर जा रहे थे। खसरौल के पास ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राॅली से धान लदी डीसीएम में टक्कर हो गई। डीसीएम संतराम के ऊपर पलट गई। नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद डीसीएम और ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकले। पिता राम किशन की तहरीर पर अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिवार में पत्नी, तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।