फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dbangon shopkeeper surrounded by knockout

दुकानदार को दबंगों ने घेर कर पीटा

Thu, 27 Aug 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Thu, 27 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dbangon shopkeeper surrounded by knockout

शहर क्षेत्र मेें जिला अस्पताल गेट की दुकान पर

विज्ञापन
दबंगों ने हमला बोल दिया और दुकानदार को खींचकर पीटा। अपने बचाव में दुकानदार टंकी पर चढ़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ को हिरासत में ले लिया और दुकानदार को टंकी से नीचे उतारा।

इंद्रा नगर निवासी विकास कश्यप गुरुवार की देर शाम दुकान पर बैठे थे, तभी 20-25 लोग दुकान पर आए और उन लोगों ने दुकान में काम करने वाले एक कर्मचारी के विषय में पूछा तो उसने बताया कि वह घर जा चुका है। इस पर उन लोगों ने उसको खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी।

जिस पर वह भाग खड़ा हुआ और बचाव में बच्चा वार्ड में बनी टंकी की सीढ़ियों पर चढ़ गया। सूचना आसपास लोगों ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार को सीढ़ियों से उतारा और मौके पर मिले कुछ हमलावरों को दबोचा। पुलिस को देखकर अन्य मौके से भाग गए। कोतवाल नागेश मिश्र ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed