फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Daughters of the district showed jauhar, jerk gold in Haryana

जिले की बेटियों ने हरियाणा में दिखाए जौहर, झटका स्वर्ण

Mon, 22 Mar 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Daughters of the district showed jauhar, jerk gold in Haryana
11 वीं राष्ट्रीय सैंबो प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक हासिल करने वाली रोशनी व चांदनी के साथ यूपी - फोटो : HARDOI
हरदोई। हरियाणा के सिरसा स्थित चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी में 11वीं राष्ट्रीय सैंबो प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिले की दो खिलाड़ियों रोशनी गोल्ड व चांदनी ने रजत पदक लेकर जिले को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

यूपी कोच व मुरादाबाद क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की सैंबो प्रतियोगिता 19 मार्च से 21 मार्च के मध्य हुई। इसमें जिले की दो खिलाड़ियों रोशनी व चांदनी ने प्रदेश टीम की ओर से प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रोशनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूनियर 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उसने हरियाणा की खिलाड़ी को शिकस्त दी। चांदनी ने सीनियर 50 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। उसने दिल्ली की खिलाड़ी को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में जनपद के निखिल सिंह को सैंबो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने पहली बार रेफरी (निर्णायक) बनने का मौका दिया। मैडल जीत कर आने पर जिला सचिव तुषिता सिंह ने खिलाड़ियों को और निखिल सिंह को बधाई दी।

क्या है सैंबो
सैंबो बिना हथियारों केे आत्मरक्षा का एक रूप है। सैंबो की जन्म तिथि 16 नवंबर 1938 मानी जाती है। यह एक तरह की जूडो से मिलती जुलती मार्शल आर्ट कही जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed