{"_id":"57bde7664f1c1b680cd4f229","slug":"darts-went-in-lucknow-including-mps-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में चलीं लाठियां, सांसद समेत कई घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में चलीं लाठियां, सांसद समेत कई घायल
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
सांसद घायल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भाजपा प्रदेश आह्वान पर बुधवार को विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज में सांसद अंशुल वर्मा समेत कई पदाधिकारी घायल हो गए। बकौल सांसद जिले के पदाधिकारी विधानसभा के अंदर पहुंचने में सफल रहे, लेकिन प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस कर्मियों और वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने पानी की बौछार, आंसूगैस, रबर की गोलियों के साथ लाठीचार्ज शुरू कर दिया। जिससे उनके साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र समेत कई पदाधिकारियों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सांसद अंशुल वर्मा के हाथ में रबर की गोली लगी। पदाधिकारियों का सिविल हास्पिटल में इलाज कराया गया। उनके साथ रानू सिंह, अखिलेश पाठक, अजीत सिंह, आलोक त्रिवेदी, पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, सुरजीत वर्मा आदि मौजूद रहे। इधर, मिश्रिख सांसद अंजुबाला, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता, महामंत्री राजेश अग्निहोत्री, राम बहादुर सिंह, गोपाल त्रिपाठी के चुटहिल होने की भी सूचना है। जिले में सूचना मिलने के बाद सांसद व भाजपाइयों का हाल जानने के लिए लोग फोन से संपर्क में जुटे रहे।
विज्ञापन