{"_id":"6b058c10f8340e65c606ccd0","slug":"hardoi-swarm-of-bees-from-opd-building-causes-chaos-15-people-stung-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: ओपीडी भवन से उड़ीं मधुमक्खियों ने मचाया तांडव, 15 को काटा, एक घंटे तक मची रही अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: ओपीडी भवन से उड़ीं मधुमक्खियों ने मचाया तांडव, 15 को काटा, एक घंटे तक मची रही अफरातफरी
Tue, 24 Nov 2026 06:47 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:47 PM IST
सार
Hardoi News: मधुमक्खियों के हमले के बाद लोग जान बचाने के लिए ब्लड बैंक और सीटी स्कैन कक्ष में छिपे। मामले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले से हुए घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी इमारत में मंगलवार दोपहर मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरातफरी मच गई। ओपीडी की दूसरी मंजिल पर पीछे की तरफ लगे छत्तों से उड़ीं मधुमक्खियों ने रास्ते से गुजर रहे लोगों को निशाना बना लिया। हमले में चार साल की बच्ची समेत करीब 15 लोग घायल हो गए। करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। मरीजों के तीमारदार और स्टाफ कक्षों में छिपे रहे।
ओपीडी इमारत की पीछे की तरफ दूसरी मंजिल पर मधुमक्खियों ने कई छत्ते लगा रखे हैं। मंगलवार की दोपहर पौने तीन बजे के करीब अचानक छत्तों से मधुमक्खियों का झुंड निकल कर आईपीडी भवन की तरफ उड़ने लगा। इस दौरान भर्ती मरीजों को देखने के लिए जा रहे तीमारदारों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। कई लोगों ने ब्लड बैंक और सीटी स्कैन कक्ष में घुसकर खुद को सुरक्षित किया। मधुमक्खियों के हमले से परिसर में चीख-पुकार मच गई। मधुमक्खियों ने करीब 15 लोगों को अपना निशाना बनाया। इसमें हरपालपुर थाना के बांसी गांव निवासी छोटे भईया, लोनार थाना क्षेत्र के जमुनियापुरवा निवासी रामऔतार और उनका भाई राम दास और पचदेवरा निवासी चार वर्षीय सोनी मधुमक्खियों के हमले से गंभीर घायल हो गई। घायलों का उपचार किया गया है। प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि दीवार पर लगे छत्तों को हटवाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
15 मिनट बंद रहे आईपीडी भवन के गेट
हालात बिगड़ते देख आईपीडी भवन का मुख्य दरवाजा भी करीब 15 मिनट तक बंद रखना पड़ा ताकि मधुमक्खियों का झुंड अंदर न पहुंच सके। करीब एक घंटे तक अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। मरीजों और तीमारदारों को इधर-उधर जाने में भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
गार्ड की तत्परता से बची बच्ची की जान
पचदेवरा की सोनी पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसी बीच वहीं पर तैनात सुरक्षा गार्ड राम प्रताप बच्ची को गोद में उठाकर एक्सरे कक्ष में घुस गए और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद भी मधुमक्खियों ने उसे दो जगह काट लिया। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।