फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   daroga and cop suspen in joint majistrate attack case

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पर हमले में लापरवाह दरोगा और सिपाही निलंबित

Sat, 11 Dec 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
daroga and cop suspen in joint majistrate  attack case
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुल्लही में बालू का अवैध खनन रोकने गईं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पर हुए हमले के मामले में एसपी ने लापरवाही बरतने वाले दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया है। जबकि कोतवाल के विरुद्ध जांच शुरू हो गई है। घटना में शामिल आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जैन अवैध खनन की सूचना पर गुरुवार देर रात पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुल्लही नहर पटरी गईं थीं। खनन कर रहे लोगों ने हथियारों, लाठी-डंडों से स्टाफ पर हमला कर दिया था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की कार पर पथराव कर अभद्रता की थी। उनकी सुरक्षा में तैनात होमगार्ड शत्रुघ्न लाल की तहरीर पर शुक्रवार को पिहानी कोतवाली में 10 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार ने सीओ सिटी विकास जायसवाल को जांच के लिए मौके पर भेजा था। एसपी ने बताया कि सीओ सिटी की आख्या पर पिहानी कोतवाली में तैनात दरोगा राजेंद्र प्रसाद और सिपाही सुशील पटेल को निलंबित कर दिया गया है। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह के विरुद्ध भी जांच के आदेश दिए गए हैं। घटना में शामिल नसीम निवासी मोहसिनपुरवा, फैजुल्ला और मैजुद्दीन, रीतेश, संजय, नजर मोहम्मद निवासीगण ग्राम कुल्लही, सच्चिदानंद निवासी ग्राम करावां थाना मझिला और कासिम निवासी चंदिला थाना पसिगवां लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने दर्ज किए बयान
सीओ सिटी विकास जायसवाल ने शनिवार को पिहानी कोतवाली पहुंचकर जांच की। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की। कुछ पुलिस कर्मियों के बयान भी दर्ज किए। वह पूरे मामले की रिपोर्ट एसपी को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed