फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   daman band kare sarkaar

सत्ता के दम पर दमन करना बंद करे सरकार: जिलाध्यक्ष

Tue, 02 Jun 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
daman band kare sarkaar
फोटो-22-राजीव भवन में प्रेस वार्ता करते जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह। स? - फोटो : HARDOI
हरदोई। सत्ता के दम पर भाजपा सरकार दमन की नीति अपना रही है। इसे अन्य दल और जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। राजीव भवन में मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने ये बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रिहा किया जाए। एआईसीसी महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक समेत 90 नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि इस महामारी में कांग्रेस ने जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका अदा की है। उत्तर प्रदेश में 90 लाख लोगों तक खाना और राशन पहुंचाया है। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य अजय सिंह ने कहा कि महासचिव प्रियंका गांधी ने श्रमिकों के लिए 1000 बसें चलाने की अनुमति मांगी थी और यूपी बार्डर पर एक हजार बसें खड़ी भी कर दी थीं। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार राजनीतिक दुर्भावना से शक्ति का दुरुपयोग कर रही है। इस संबंध में प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed