फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   daak vibhag kareha bhugtaan

डाक विभाग का महा भुगतान अभियान आठ को

Sat, 06 Jun 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
daak vibhag kareha bhugtaan
हरदोई। डाक विभाग बैंक ग्राहकों को नगद भुगतान कर बैंकों की भीड़ कम करेगा। इसके लिए डाक विभाग महा भुगतान अभियान सोमवार को चलाएगा। सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक भुगतान की सुविधा होगी।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक एसके जैन ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में डाक विभाग के कर्मचारी महायोद्धा की तरह शहर से लेकर गांव के कोने कोने तक बैंक खाता धारकों को मौके पर ही भुगतान करने का काम पूरी तत्परता से कर रहे हैं ताकि बैंकों में भीड़ न लग सके। उन्होंने बताया कि बैंक खाता धारक का आधार लिंक खाते से एक दिन में 10 हजार तक धनराशि का भुगतान आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम के माध्यम से किया जा रहा है। भुगतान प्राप्त करने के लिए बैंक के खाता धारक का आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर का बैंक के खाते से लिंक होना आवश्यक है। भुगतान लेते समय बैंक खाताधारक अपना मोबाइल एवं आधार साथ में अवश्य रखें और बैंक का नाम याद रखें। उन्होंने बताया कि हरदोई मंडल में प्रधान डाकघर हरदोई, मुख्य डाकघर संडीला एवं जिले के 32 उप डाकघर व 260 शाखा डाकघरों में भुगतान की सुविधा प्रदान की जा रही है। डाक अधीक्षक ने समस्त बैंक खाता धारकों से अपील की है कि भुगतान लेते समय मुंह पर मास्क अवश्य लगाएं व शारीरिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed