{"_id":"551a95e56a684bc4128a7c072c397832","slug":"czech-farmers-assistance-assigned-mla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किसानों को सौंपे सहायता चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किसानों को सौंपे सहायता चेक
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Fri, 17 Jul 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा विधायक श्यामप्रकाश ने गुरुवार को छतैयां गांव
विज्ञापन
में स्वागत द्वार, लोधनाखेड़ा में नवीन प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण
किया। साथ ही छतैयां समेत अंदा इब्राहीमपुर व जाजूपारा गांव के किसानों को
अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों को सहायता चेकों का वितरण किया।
विधायक के साथ एसडीएम मंशाराम, ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश गुप्ता जेपी, चेयरमैन डा. सईद खां व बीडीओ बृजेश कुमार हलवाई ने गांव में नवनिर्मित स्वागत द्वार का लोकार्पण किया। साथ ही यहां के मजरे लोधनाखेड़ा में बने नवीन प्राथमिक विद्यालय का भी लोकार्पण किया।
उन्होंने इसी गांव में छतैयां, अंदा इब्राहीमपुर और जाजूपारा के अतिवृष्टि कृषकों को सहायता चेकों का भी वितरण किया। विधायक ने दोहराया कि वह क्षेत्र विकास के लिए हर समय गंभीर हैं और जनता सीधेे आकर उनसे अपनी समस्या कह सकते हैं।
ग्राम प्रधानपति वीरेंद्र यादव की मांग पर उन्होंने आश्वासन दिया कि छतैयां से पिहानी-हरदोई मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण को अफसरान से बात करेंगे। ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश गुप्ता जेपी ने ग्रामीणों के तवज्जों दिलाने पर चार सौ मीटर खंड़जा लगवाने की घोषणा की।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रविप्रकाश, धर्मेश मिश्रा, धीरज गुप्ता, नन्हें सिंह प्रधान लेहना, मेवाराम व संजय आदि मौजूद थे।