{"_id":"6664ad27211fea0461068cb4","slug":"cylinder-caught-fire-due-to-leakage-while-making-tea-house-damaged-due-to-explosion-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115504-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चाय बनाते समय लीकेज से सिलिंडर में लगी आग, विस्फोट से मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चाय बनाते समय लीकेज से सिलिंडर में लगी आग, विस्फोट से मकान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
पाली। पाली थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शनिवार सुबह चाय बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर फट गया। सिलिंडर फटने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घर में रखे रुपये, जेवर और अनाज भी जल गया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
पाली थाना क्षेत्र के चौड़ाराय के मजरा पहाड़पुर निवासी वीरेंद्र सिंह किसान हैं। उनके मकान में एक कमरा बना है। कमरे में छत की जगह टिनशेड पड़ा है। शनिवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे पत्नी सुमन टिनशेड के नीचे गैस-चूल्हे पर चाय बना रही थी। अचानक लीकेज के कारण सिलिंडर में आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता तब तक आग फैल गई। शोर सुनकर वीरेंद्र का भतीजा शैलेंद्र वहां पहुंच गया। उसने ग्रामीणों के साथ मिलकर सुमन को कमरे से बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास किया।
मकान के बाहर सिलिंडर निकालते ही उसमें विस्फोट हो गया। धमाके के साथ फटे सिलिंडर से मकान क्षतिग्रस्त हो गया और टिनशेड लगभग 50 मीटर दूर जा गिरा। वीरेंद्र के मुताबिक घटना में 15 क्विंटल अनाज, चार हजार रुपये, जेवर, कपड़े और गृहस्थी का सामान जल गया। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। राजस्व कर्मियों को घटना की जानकारी दे दी गई है।