{"_id":"63fe4d00816a5ed99400c084","slug":"cycle-stand-operator-thrashed-the-constable-cut-off-his-ear-hardoi-news-c-12-1-102387-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शहर में साइकिल स्टैंड संचालक ने सिपाही को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शहर में साइकिल स्टैंड संचालक ने सिपाही को पीटा
Wed, 01 Mar 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
साइकिल स्टैंड संचालक ने सिपाही को धुना, काटा कान
- शिकायत की जांच करने पहुंचा था, घटना के बाद आरोपी हुआ फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शिकायत की जांच करने के लिए पहुंचे एक सिपाही को साइकिल स्टैंड संचालक ने पीट दिया। उसने सिपाही का कान अपने दांतों से काट लिया। इससे सिपाही लहूलुहान हो गया। घायल सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस स्टैंड संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
कोतवाली शहर में तैनात सिपाही प्रिंस कुमार मारपीट के प्रकरण की जांच करने आरआर इंटर काॅलेज मंगलवार को गए थे। यहां पढ़ने वाले एक छात्र ने साइकिल स्टैंड संचालक रोशन लाल पर मारपीट का आरोप लगाया था।
सिपाही ने साइकिल स्टैंड संचालक को साथ में कोतवाली चलने के लिए कहा, तो वह सिपाही से भिड़ गया। उसने सिपाही की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि स्टैंड संचालक ने सिपाही को लात-घूंसों व डंडों से जमकर पीटा। उसका मुंह से कान काट लिया। वारदात को अंजाम देकर साइकिल स्टैंड संचालक मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में सिपाही को सूचना के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। सिपाही की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू की है। कोतवाल रामकेवल तिवारी ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इनसेट
आखिर जिले मेें क्यों बार-बार पिट रही पुलिस
एक दिन पहले हरपालपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के मामले में जांच करने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। जहां पर कोतवाल समेत 11 पुलिस कर्मी पीटे गए थे। इस तरह जब कानून के रखवाले ही पीटे जाएंगे। तो आम लोगों का क्या होगा। सिपाही की पिटाई आम लोगों में भी चर्चा का विषय बनीं हुई है।