फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   curfew situation in pihani

पूर्णतया लॉक डाउन के बाद पिहानी में कफ्र्यू जैसा माहौल

Sat, 04 Apr 2020 08:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
curfew situation in pihani
पिहानी के मोहल्ला लोहानी में माइक से संदेश देते सीओ नागेश मिश्रा व एसडीएम। संवाद - फोटो : HARDOI
पिहानी। कस्बे के मोहल्ला लोहानी में रह रहे युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने मोहल्ले को सील करने के साथ ही कस्बे में पूर्णतया लॉकडाउन कर दिया है। शनिवार को कस्बे में कर्फ्यू जैसा माहौल नजर आया। पुलिस ने एहतियातन बैंक व मेडिकल स्टोर भी बंद करा दिए। वहीं पालिका व फायर ब्रिगेड द्वारा रात में ही मोहल्ला लोहानी को सैनिटाइज किया गया। शनिवार को भी कस्बे के अलग-अलग मोहल्लों में सैनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन

दादरी गाजियाबाद से लौटे जमाती मोहल्ला लोहानी निवासी युवक शुक्रवार को हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर मोहल्ले को सील करा दिया। कस्बे में पूर्णतया लॉकडाउन कर दिया गया है। अफसरों का कहना है कि ऐसा एहतियातन किया गया है(
विज्ञापन

लोगों को किसी भी हालत में घर से न निकलने देने की हिदायत दी गई है। शनिवार को जो लोग सड़कों पर नजर आए पुलिस उनसे सख्ती से पेश आई। पुलिस ने कई बाइकें भी जब्त कर लीं। इधर शनिवार को सीओ नागेश मिश्रा समेत अफसर पूरे नगर में भ्रमण कर लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराते रहे। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सर्किल के सभी थानों समेत कस्बे में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed