{"_id":"5724f5d44f1c1b5c0ca92254","slug":"cug-numbers-not-found-17-bdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयूजी नंबरों पर नहीं मिले 17 बीडीओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयूजी नंबरों पर नहीं मिले 17 बीडीओ
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विकास खंडों पर तैनात बीडीओ को जिला प्रशासन से सीयूजी नंबर दिए गए हैं, जिनका प्रयोग खंड विकास अधिकारी नहीं कर रहे हैं। सीडीओ ने शनिवार को सभी बीडीओ को सीयूजी नंबरों पर फोन किया लेकिन दो खंड विकास अधिकारियों को छोड़कर किसी का भी नंबर नहीं मिला। अब सीडीओ ने खंड विकास अधिकारियाें को सीयूजी नंबर चालू न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बीडीओ का काम क्षेत्रीय जनता की विकास व योजनाओं से संबंधित समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करना है। इसीलिए सभी को सीयूजी नंबर दिए गए, ताकि जनता नंबरों पर फोन कर अपनी समस्याएं बता सकें। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी इन नंबरों के माध्यम से खंड विकास अधिकारियों से संपर्क कर सकें।
विज्ञापन
जनपद में खंड विकास अधिकारियों ने सीयूजी नंबरों का प्रयोग करना बंद कर दिया है। इसकी सत्यता की जांच शनिवार को खुद मुख्य विकास अधिकारी टीके शिबु ने की। उन्होंने जिले के सभी 19 खंड विकास अधिकारियों को फोन मिलाया लेकिन सांडी और बेहंदर के अतिरिक्त अन्य किसी बीडीओ से फोन पर बात नहीं हुई। किसी ने अपना सीयूजी नंबर उठाया नहीं तो किसी का फोन ही नहीं मिला।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी ने सीयूजी नंबर की सार्थकता पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए सभी 17 खंड विकास अधिकारियों को दो दिन में नंबर चालू करने के निर्देश दिए और दोबारा सीयूजी नंबर बंद मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।