{"_id":"64ecdcb4d563111b2706cec4","slug":"crowds-of-devotees-gathered-in-shivalaya-on-the-last-monday-of-sawan-hardoi-news-c-213-1-hra1002-2734-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयाें में उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयाें में उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में भक्तों ने पहुंच कर बाबा भोले नाथ का जलाभिषेक किया और पूजन कर परिवार की सुख- सम़ृद्धि की कामना की। शहर से लेकर गांव तक शिवमंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही।
शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा नीलकंठेश्वर नाथ मंदिर, शिव भोले मंदिर, बाबा सिद्धनाथ मंदिर सहित सभी मंदिरों में सुबह से ही शिवभक्त पहुंचने लगे थे। मंदिर में बाबा भोलेनाथ का भक्तों ने जिलाभिषेक किया। बाबा को बेलपत्र, पुष्प, घी, शहद, धतूरा,भांग आदि अर्पित की और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
मल्लावां। बाबा सुनासीर नाथ मंदिर में सोमवार की सुबह से ही कांवड़ियों व शिवभक्त मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने लगे। शिवभक्तों ने बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ बेलपत्र, भांग, धतूरा अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
मल्लावां मेंहदीघाट मार्ग पर श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों के लिए कई जगहों पर शर्बत, पूड़ी सब्जी का भंडारा लगाया गया था, जो देर रात से चलता रहा। औघड़ नाथ मंदिर, जंगली शिव मंदिर नयागांव, छोटा बड़ा शिवाला भगवंत नगर, हर्रैया मढिया स्थित शिवमंदिर, गंजजलालाबाद स्थित कपिलेश्वर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने पूजा-अर्चना की।
संडीला। नगर के मुर्रेस्वार मंदिर, रानी जी का शिवाला, दुर्गा मंदिर स्थित शिव मंदिर, शीतला माता मंदिर स्थित शिव मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर उन्नाव रोड सहित अन्य मंदिरों में शिव भक्तों ने पूजन किया।
हरपालपुर। सतौथा गांव में बाबा बंकेश्वरनाथ मंदिर में सोमवार को पूरे दिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक करके पूजा अर्चना की। भारी संख्या में कांवड़ियों ने भी शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिर के प्रांगण में हर वर्ष की भांति मेले लगा था। जिसका बच्चों ने आनंद लिया।