फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Crops across 184 hectares in ten villages submerged by Ganga river water.

Hardoi News: गंगा नदी के पानी से दस गांवों की 184 हेक्टेयर फसलें डूबीं

Tue, 25 Aug 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Crops across 184 hectares in ten villages submerged by Ganga river water.
हरदोई। जिले में गंगा नदी और रामगंगा नदी जलस्तर बढ़ने से कटरी और कटियारी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गंगा नदी का पानी तहसील बिलग्राम के दस गांवों के खेतों में पहुंच गया है। इससे करीब 184 हेक्टेयर फसल जलमग्न हो गई है। वहीं मार्गों के ऊपर से भी पानी निकलने लगा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


बैराजों से पानी छोड़े जाने और बरसात के बाद गंगा नदी के पानी में पांच सेंटीमीटर पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पानी फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर गेज से 50 सेंटीमीटर ऊपर 137.10 मीटर गेज पर पहुंच गया है। वहीं राजघाट पर 125.70 मीटर गेज पर पानी पहुंचा है। इससे कटरी क्षेत्र के दस गांवों में खेतों तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

रामगंगा नदी के पानी में 10 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है और पानी शाहजहांपुर के हुल्लापुर घाट पर 136.20 मीटर गेज पर आ गया है। गर्रा नदी के पानी में 10 सेंटीमीटर की कमी आई और पानी शाहजहांपुर के मुमोक्ष आश्राम घाट पर 144.75 मीटर गेज पर आ गया है। खेतों तक पानी पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है, हालांकि धान की फसल होने से अभी नुकसान कम है, पानी भराव बना रहने से फसलों को नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम प्रतिनिधि के मुताबिक, कटरी क्षेत्र में पानी बढ़ा है। राजघाट और ग्रामीण इलाके में जलभराव हुआ है। कटरी छिबरामऊ, कटरी जरसेनामऊ, कटरी बिछुईया, कटरी महादेवा, कटरी परसोला आदि ग्राम सभा और इनके मजरों में खेतों तक पानी पहुंचने लगा है। चौंधिपुरवा संपर्क मार्ग पर पानी बढ़ गया है।
हरपालपुर/सांडी प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र में गंगा नदी, रामगंगा नदी व गर्रा नदी और गंभीरी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।इससे करीब 20 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। बरंडारी मोड़ से कन्नौज जाने वाली टू लेन सड़क पर श्रीमऊ गांव के पास 100 मीटर लंबाई में सड़क पर बाढ़ का पानी चल रहा है। गंगा नदी के पानी से जीवनपुरवा, निकामदपुर आदि गांवों के खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह डूब गई है। गंभीरी नदी से चौसार, टिलियापुर गांव में भी फसल पूरी तरह डूब चुकी है। सुरजूपुर गांव में रामगंगा नदी से कई किसानों के खेतों में लगातार कटान हो रहा है। अर्जुनपुर नगरिया, मोर्चा प्रतिपालपुर में भी रामगंगा नदी के पानी से फसलें डूब चुकी हैं।

---
बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी और नदियों के जलस्तर की प्रतिदिन निगरानी कराई जा रही है। तहसील शाहाबाद, सवायजपुर और बिलग्राम के एसडीएम से रिपोर्ट ली जा रही है। नदियों का पानी फसलों तक पहुंचा है। बाढ़ फसलों को होने वाले नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। किसानों को नुकसान भरपाई कराई जाएगी। राजस्व अधिकारियों के साथ जलपुलिस को सर्तक मोड में रहने के लिए कहा गया है। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed